Search

 
 
 

KPSC वेटरनरी ऑफिसर भर्ती  घोटाला, 21 ठिकानों पर ED ने छापा मारा

National News  : कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की 400 पदों की वेटरनरी ऑफिसर (Veterinary Officer) भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ( ED) द्वारा राज्य के 21 जगहों पर छापेमारी किये जाने पर खबर है.
 
KPSC recruitment scam poster

National News  : कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की 400 पदों की वेटरनरी ऑफिसर (Veterinary Officer) भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ( ED) द्वारा राज्य के 21 जगहों पर छापेमारी किये जाने पर खबर है.  ED ने जिन 21 ठिकानों पर छापेमारी की है, उनमें KPSC कार्यालय, सस्पेंडेड चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार, KPSC सदस्य शांता होसमनी के आवास सहित कुछ बिचौलियों के ठिकानें शामिल हैं.  

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

इसके अलावा  परीक्षा की डिजिट कॉपियां जांचने वाली कंपनी एडुस्टेट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटड के ऑफिस और वेटरनरी ऑफिसर पद के लिए चयनित कुछ उम्मीदवारों के ठिकानों पर भी रेड की गयी हैय रही है. ED ने प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत छापे मारे हैं. खबरों के अनुसार शिवशंकरप्पा साहूकार द्वारा हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर किये जाने के बाद ED ने कार्रवाई शुरू की है.

 

वेटरनरी ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले  अभ्यर्थियों का आरोप है कि फाइनल लिस्ट में नाम शामिल करने के ऐवज में बिचौलियों ने 80 लाख रुपये तक की मांग की है. इस तरह के आरोप लगने पर  भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गये.  अभ्यर्थियों ने कहा, कि पूरी प्रक्रिया में एजेंटों के माध्यम से हेराफेरी की गयी.

 

योग्य उम्मीदवारों के साथ नाइंसाफी की गयी.  जानकारी के अनुसार KPSC ने 342 नियमितऔर 58 बैकलॉग पदों समेत कुल 400 वेटरनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी. 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही