Ranchi News: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. मोरहाबादी से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक विभिन्न समितियों की ओर से भव्य आयोजन किए जा रहे हैं. पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. यहां रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.
मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जा रहा है. समिति के अनुसार, लगातार 10 वर्षों से जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने की जानकारी दी गई है. इस बार उत्तरप्रदेश की विशेष झांकी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी. झांकी समेत अन्य कार्यक्रम रात 11 बजे तक चलेंगे. आयोजन स्थल पर मटका करीब 20 फीट और 17 फीट के ऊपर रखी गई है.
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों के लिए पुरस्कार भी तय किए गए हैं. प्रथम पुरस्कार 61 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 41 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये दिए जायेंगे.
समिति के अध्यक्ष बिनोद गोप और मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद हैं. आयोजन को सफल बनाने में राजेश गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, रोहित सिंह, मनोज कुमार पप्पू और पिंटू सिंह समेत अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.
अल्बर्ट एक्का चौक पर 16वें वर्ष नमो दही हांडी का आयोजन
वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अल्बर्ट एक्का चौक पर दो दिवसीय नमो दही हांडी का आयोजन किया गया हैं. यह आयोजन अपने 16वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना और लोगों को धर्म एवं सांस्कृतिक भावना से जोड़ना है.
कार्यक्रम में कोलकाता, बम्बई और मथुरा से आए कलाकारों ने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. भगवान श्रीकृष्ण के साथ शिव-पार्वती की झांकी ने भी लोगों का मन मोह लिया.
कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियां खास आकर्षण रहीं. छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु और शिव-पार्वती के स्वरूप में नजर आ रहे हैं. बच्चों की इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर रहे हैं. आयोजकों के अनुसार, राधे-कृष्ण की जोड़ी और करीब 150 सदस्यों की सहभागिता के माध्यम से लोगों को धर्म और आस्था की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. अल्बर्ट एक्का चौक पर बाल गोविन्द प्रतियोगिता भी कराए जा रहे हैं. इस बीच विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण भी किए जा रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.