Search

 
 
 

सरला बिरला विश्वविद्यालय में कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम कार्यक्रम, शिक्षा में मानवीय मूल्यों पर जोर

Ranchi News: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी और जिम्मेदार नागरिक बनना है. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में भी शिक्षक का विवेक, प्रेरणा और विद्यार्थियों के प्रति आत्मीयता महत्वपूर्ण बनी रहेगी.
 
शिक्षक दिवस की फोटो

Ranchi News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा में मानवीय मूल्यों के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे. इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी और जिम्मेदार नागरिक बनना है. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में भी शिक्षक का विवेक, प्रेरणा और विद्यार्थियों के प्रति आत्मीयता महत्वपूर्ण बनी रहेगी. उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश से प्रेरणा लेते हुए कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया.

 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपराएं विश्व में अद्वितीय हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से सावित्रीबाई फुले, हेलेन केलर, ऐनी सुलिवन और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की.

 

कुलसचिव प्रो. एस. बी. दंडिन ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स और योग एवं नेचुरोपैथी विभाग को बधाई दी. उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही और गलत के बीच अंतर समझाते हुए मार्गदर्शन करता है, लेकिन सही निर्णय लेना विद्यार्थी की जिम्मेदारी है.

 

वहीं प्रो. नीलिमा पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण ने मानव जीवन में धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाया, जबकि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षक की गरिमा को स्थापित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आशा, विश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाना भी है.

 

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया.

 

शिक्षक दिवस के अवसर पर एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति बी.के. दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामना संदेश भी प्रेषित किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही