Search

 
 
 

ED नोटिस के बाद आत्महत्या करने वाले कृष्णकांत ने प्रियरंजन के साथ मिलकर कोलकाता के पेपर से बेची थी 50 एकड़ जमीन

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi :   रांची के अलग-अलग इलाकों में कोलकाता से तैयार पेपर के जरिये सैकड़ों एकड़ जमीन बेच दी गयी है. इसका खुलासा इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की जांच में हुआ है. सीएनटी नेचर की जमीन को जनरल बनाकर बेचने वालों के इस सिंडिकेट में कई लोग शामिल हैं. पुख्ता जानकारी के मुताबिक, रांची के तिरिल मौजा (कोकर) में सीएनटी नेचर की 50 एकड़ से ज्यादा जमीन कोलकाता के पावर ऑफ एटॉर्नी के आधार पर बेची गयी है. इस डील में प्रियरंजन सहाय,अफसर अली के अलावा कृष्णकांत सिन्हा भी शामिल था. कृष्ण कांत सिन्हा वही व्यक्ति है, जिसने दो दिन पहले ईडी से नोटिस मिलने के बाद अपने घर में ही आत्महत्या कर ली थी.

500 एकड़ से ज्यादा जमीन के पेपर कोलकाता से तैयार

लैंड स्कैम की अब तक हुई जांच में यह जानकारी सामने आयी है कि शहर की करीब 500 एकड़ से ज्यादा जमीन का कोलकाता से पेपर तैयार किया जा चुका है. सीएनटी भूमि को जनरल बनाकर बेचने के इस खेल में शहर के कुछ सफेदपोशों ने पर्दे के पीछे रहकर बड़ा खेल किया है. ईडी उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है. कोलकाता से जो पेपर तैयार किया गया है, उसमें वर्ष 1940 से लेकर 1970 के बीच खरीद-बिक्री की कहानी गढ़ी गयी है. ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि इस बीच ज्यादातर दस्तावेज हाथ से ही लिखे जाते थे. कोलकाता में तैयार डीड फर्जी न लगे, इसके लिए सबसे पहले वैसे लोगों से डीड लिखवायी गयी, जो इस काम में एक्सपर्ट थे. इसके बाद कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस कार्यालय में उसकी इंट्री भी कर दी गयी. ताकि जब कोई व्यक्ति डीड नंबर के बारे में पता लगाना चाहे तो वह संतुष्ट हो जाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही