Search

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने जीता मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब, भारत की सिनी शेट्टी टॉप 4 में जगह बनाने से चूकी

LagatarDesk :   चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिाताब अपने नाम कर लिया है. 71वीं मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना को मिस वर्ल्ड 2023 करोलिना बिलावस्का ने ताज पहनाया. लेबनान की यास्मीन जेटून फर्स्ट रनरअप रहीं. वहीं मिस वर्ल्ड 2024 में सिनी शेट्टी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. लेकिन सिनी शेट्टी  मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने से चूक गयीं. सिनी ने टॉप 8 में जगह बना ली थी. लेकिन वो टॉप 4 में उन्हें सेलेक्ट नहीं किया गया. बता दें कि सिनी शेट्टी ने 2022 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot-2024-03-10-134411.jpg"

alt="" width="593" height="393" />
https://www.instagram.com/p/C4TaF6uSGft/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/C4TaF6uSGft/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Miss World (@missworld)

https://www.instagram.com/p/C4TSaI0S4Sm/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/C4TSaI0S4Sm/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Miss World (@missworld)

28 साल बाद भारत ने की मिस वर्ल्ड की मेजबानी 

बता दें कि मिस वर्ल्ड के 71वें संस्करण का आयोजन 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया.  28 साल बाद मिस वर्ल्ड की मेजबानी भारत ने की. इतना ही नहीं मिस वर्ल्ड 2024 को करण जौहर ने होस्ट किया. जब मिस वर्ल्ड 2024 के लिए क्रिस्टीना पिस्जकोवा का नाम अनाउंस किया गया तो वह रो पड़ीं.
https://www.instagram.com/p/C4TOZ52pjLR/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/C4TOZ52pjLR/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Miss World (@missworld)

लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही है क्रिस्टीना पिस्जकोवा 

बता दें कि क्रिस्टीना पिस्जकोवा का जन्म 19 जनवरी 1999 में चेक रिपब्लिक में हुआ था. क्रिस्टीना फिलहाल लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही है. साथ ही मॉडलिंग भी करती है. क्रिस्टीना का क्रिस्टीना पिस्जकोवा नाम का एक फाउंडेशन भी है. इतना ही नहीं क्रिस्टीना ने तंजानिया में अंडरप्रिव्लिज्ड बच्चों के लिए एक इंग्लिश स्कूल भी खोला है.

सिनी शेट्टी ने फेमिनी मिस इंडिया 2022 का जीता था खिताब

सिनी शेट्टी ने फेमिनी मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया था. सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को पछाड़कर मिस इंडिया बनी थी. सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं. लेकिन उनका जन्म मायानगरी मुंबई में हुआ है. उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है. अभी वो चार्टेड फाइनेंशियल एनलिट (CFA) की पढ़ाई कर रही है. इतना ही नहीं सिनी शेट्टी भरतनाट्यम डांसर भी है. उन्होंने चार साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था. 14 साल की उम्र तक तो उन्होंने कई स्टेज पर परफॉर्म भी किया. सिनी ने काफी कम उम्र में कमाना भी शुरू कर दिया था. सिनी पेशे से एक्टर, मॉडल, प्रोटक्ट एग्जीक्यूटिव और कॉन्टेंट क्रिएटर भी है. इंस्टाग्राम पर सिनी शेट्टी के साढ़े 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp