Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुंवर सिंह चौक की जगह घोड़ा चौक लिखने का क्षत्रिय महासभा ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को रेल मंडल प्रबंधक के नाम सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें रेल मंडल प्रबन्धक द्वारा खासमहल से वीर कुंवर सिंह चौक तक रोड मरम्मत के लिए जमशेदपुर के डीसी को दिए गए एनओसी में वीर कुंवर सिंह चौक की जगह घोड़ा चौक का उल्लेख करने का विरोध किया गया. इसमें अविलम्ब सुधार कर उचित कार्रवाई की मांग की गई. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-huge-jump-sensex-rose-by-565-points-all-30-shares-of-bse-sensex-on-the-green-mark/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 565 अंकों की तेजी, बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर  
वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह ने वरीय रेल पदाधिकारी को बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर ही उक्त चौक का नामकरण किया गया है. ऐसे में रेल प्रबंधन द्वारा अपने पत्राचार में उसे घोड़ा चौक बताना आक्रोशजनक और क्षत्रिय समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ है. इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सहायक अभियंता ने दर्ज आपत्ति को स्वीकारते हुए अफसोस जाहिर किया.  मौके पर युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत, जिला संरक्षक कन्हैया सिंह, प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री महेश सिंह, प्रदेश मंत्री अनिल सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही