Search

 
 
 

पलामू: क्षत्रिय महासभा हत्यारे को पकड़ने वाले को देगा एक लाख

 
Medininagar: हुसैनाबाद से सटे बिहार के औरंगाबाद जिला के नबीनगर की नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में क्षत्रिय महासभा गंभीर है. इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने जिला प्रशासन से अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी करने की मांग की है. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि नाबालिग लड़की श्रेया के हत्यारों को जब तक गिरफ्तार करवाकर सजा नहीं होती है, तब तक झारखंड-बिहार का क्षत्रिय समाज चुप नहीं बैठेगा. प्रशासन और सरकार की नींद हराम कर दिया जाएगा. उन्होंने हत्यारे को पकड़ने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. बता दें कि नबीनगर की नाबालिग लड़की 11 जून को घर से कोचिंग के लिए निकली थी. लेकिन घर वापस नहीं लौटी. लापता होने के तीन दिन बाद नाबालिग का शव पुलिस ने बरामद किया था. लड़की की मां ने अपनी बेटी की सहेली, उसकी मां और बगल गांव के एक युवक पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें - भारत">https://lagatar.in/india-imported-26-1-million-tonnes-of-coal-in-april-13-increase-compared-to-2023/">भारत

ने अप्रैल में 2.61 करोड़ टन कोयले का किया आयात, 2023 के मुकाबले 13 फीसदी बढ़ा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही