Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केयू : 36 हजार विद्यार्थी सीसीटीवी की निगरानी में देंगे यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) में 20 सितंबर से यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा शुरू हो रही है. इसको लेकर परीक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा में किसी तरह का कदाचार न हो इसके लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है. इसमें कई विभाग के एचओडी को शामिल किया गया है. एक टीम में तीन सदस्य हैं. परीक्षा विभाग ने कुल 8 टीमों का गठन किया है. वहीं विभाग की ओर से निर्णय लिया गया कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी. विद्यार्थी को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा. सोशल डिस्टेंस के तहत विद्यार्थियों को परीक्षा हॉल में बैठाया जाएगा. इसके अलावा मास्क लगाना अनिवार्य है. विद्यार्थी बिना मास्क के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं कर सकते हैं. उसे मुख्य गेट पर ही रोक दिया जाएगा. सभी कॉलेज प्रभारियों को पत्र लिखकर आदेश दिया गया है कि परीक्षा की तैयारी आरंभ कर दें. किसी भी तरह से कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए. कोल्हान विवि के यूजी सेमेस्टर सिक्स की परीक्षा में 36 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. इसको लेकर अभी तक परीक्षा केंद्र की सूची तैयार नहीं की गई है. हालांकि जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर, घाटशिला कॉलेज घाटशिला, सिंहभूम कॉलेज चांडिल के विद्यार्थियों का होम सेंटर किया गया है. यहां के विद्यार्थी अपने ही कॉलेज में परीक्षा देंगे.

तीन घंटा के बजाए दो घंटे की होगी परीक्षा

कोल्हान विवि के परीक्षा विभाग की ओर से यूजी सेमेस्टर सिक्स की परीक्षा को लेकर कुल 18 सेंटर तैयार करने जा रहा है. परीक्षा दो पाली में होगी. इस बार तीन घंटा के बदले सिर्फ दो घंटे की ही परीक्षा होगी. सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रथम पाली और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक सेकेंड पाली की परीक्षा होगी.

कदाचार मुक्त होगी परीक्षा

कोल्हान विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अजय कुमार चौधरी ने कहा कि परीक्षा कदाचार मुक्त कराने को लेकर तैयारी की जा रही है. उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है. यह टीम सभी परीक्षा केंद्रों में जाकर जांच करेगी. परीक्षा में कोविड-19 का गाइडलाइन पालन करना अनिवार्य है. बिना मास्क के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही