Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुचाई : जनाधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने मृतक के परिजन की आर्थिक सहायता की

Kuchai : वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने शुक्रवार को मृतक मंगल लोहार के परिजनों को आर्थिक सहयोग किया. इस दौरान बिरसा सोय ने कहा कि कुचाई प्रखंड के अंतर्गत सियाडीह गांव के अर्जुन लोहार के बेटे मंगल लोहार की 10 जनवरी को तरम्बा घाटी में ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई थी. इसलिए वृहद झारखंड जनाधिकार मंच की ओर से उसके परिजनों को आर्थिक सहायता की गई है. मानव की प्रतिष्ठा में ही धर्म की प्रतिष्ठा है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-zilla-parishad-president-met-panchayat-representatives-discussed-many-issues/">चाकुलिया

: पंचायत प्रतिनिधियों से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष, कई मुद्दों पर की चर्चा
कोई भी धर्म श्रेष्ठ और महान हो सकता है, लेकिन मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता. उन्होने कहा कि वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच हर जरूरतमंद लोगों की मदद करता है. मौके पर युवा मंच के जिला अध्यक्ष बिरसा बंकिरा, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष राजू मुंडा, भारत उरांव, जादू मुंडा, सोनाराम मुंडा, कार्तिक लोहार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही