Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुचाई : बकास्त मुंडरी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति के निदेशक बने मुखिया मान सिंह

Advertisement
Advertisement
Saraikela/Kharsawan : कुचाई के दलभंगा में मानसिंह मुंडा की अध्यक्षता में बकास्त मुंडरी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा की बैठक हुई. इसमें बकास्त मुंडरी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से मुखिया मानसिंह मुंडा को बकास्त मुंडरी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति का निदेशक, बैकुण्ठ सिंह मुंडा को अध्यक्ष, मंगल सिंह मुंडा, नरसिंह मुंडा, लखीराम मुंडा को उपाध्यक्ष, मोहन लाल मुंडा को सचिव, सुखराम मुंडा, सुखारी सिंह मुंडा को उप सचिव और लखीराम मुंडा को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 नवंबर को कुचाई के दलभंगा में सीएनटी एक्ट स्थापना दिवस और 15 नवम्बर को कुचाई के दलभंगा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती मनाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/tej-pratap-yadav-will-take-out-a-foot-march-from-gandhi-maidan-today-invites-tejashwi-too/">आज

गांधी मैदान से तेजप्रताप यादव निकालेंगे पैदल मार्च, तेजस्वी को भी दिया आमंत्रण
बिरसा जयंती पर 14 नवंबर से 16 नवंबर तक दलभंगा फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय पुरुष एवं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 48 टीमें भाग ले सकती हैं. प्रथम पुरस्कार 40 हजार, द्वितीय 30 हजार, तृतीय 20 हजार, चौथा, पांचवां, छठा 10-10 हजार रुपए रखा गया है. महिला वर्ग फुटबॉल में 2 हजार रुपए देकर कुल 8 टीमें भाग ले सकती हैं. इसमें प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय 6 हजार रखा गया है. बैठक में प्रमुख करम सिंह मुंडा, मुखिया मान सिंह मुंडा, बैकुंठ सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, राजेश राम मुंडा, नरसिंह मुंडा, सुखारी सिंह मुंडा, मोहन लाल मुंडा, सुखराम मुंडा, सुखारी सिंह मुंडा, रामचंद्र सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही