Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुचाई : बड़ाचाड़की में शव मिला, बेल्ट से गला दबा कर हत्या की आशंका

Advertisement
Advertisement
Kuchai : सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई थाना क्षेत्र के बड़ाचाकड़ी स्कूल के पास से पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. कुचाई पुलिस को रविवार की शाम करीब चार बजे कुचाई के चाकड़ी स्कूल के पीछे झाड़ियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली. कुचाई थाना व दलभंगा ओपी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. आसपास के गांव के लोगों को बुला कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, परंतु शव की पहचान नहीं हो सकी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-in-tire-godown-found-under-control-after-17-hours-of-effort/">जमशेदपुर

: 17 घंटे की मशक्कत के बाद टायर गोदाम में लगी आग पर पाया काबू
पुलिस को मृतक के गले के पास से एक बेल्ट भी मिला है. पुलिस संभावना व्यक्त कर रही है कि बेल्ट से गला दबा कर हत्या की गयी है. कुचाई पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है. मौके से पुलिस ने एक हीरो होंडा बाइक (जेएच06इ/5014) और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. इधर ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर शव मिला है, वहां से दो लोगों को भाग कर जाते देखा गया है. ग्रामीणों ने बताया भागते हुए लोगों का कुछ दूर तक उन्होंने पीछा भी किया, परंतु वे भाग निकले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही