Search

कुचाई : खंडाबुरु जंगल में लगी आग, ग्रामीण बुझाने में जुटे, कई पौधे झुलसे

Kharsawan : कुचाई के खंडाबुरु खुटकट्टी जंगल में आग लगने से बड़ी संख्या में पेड़-पौधे झुलस गये. कुचाई के इस बीहड जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर बारुहातु पंचायत के मुखिया मानसिंह मुंडा ने ग्रामीणों के साथ पहुंच कर आग को बुझाया. गांव के लोगों ने पेड़ की टहनी व डाली के सहारे जंगल मेंलगी आग को बुझाया. साथ ही ग्रामीणों ने हर हाल में जंगल को बचाने का संकल्प लिया. मालूम हो कि गर्मी के दिनों में हर साल पेड़ से गिरे सुखे पत्ते में किसी न किसी कारण से आग लग जाती है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-demand-to-list-kudmi-in-st-arose-in-the-budget-session/">चक्रधरपुर

: बजट सत्र में उठी कुड़मी को एसटी में सूचीबद्ध करने की मांग
ऐसे में न सिर्फ बड़े पैमाने पर पौधे जुलस जाते है, बल्कि कई जीव-जंतु भी इसमें जुलस कर अपनी जान गवां देते हैं. इस दौरान मुख्य रुप से मानसिंह मुंडा के अलावे विरेंद्र सिंह मुंडा, श्यामलाल मुंडा, अजय मुंडा, प्रधान सिंह मुंडा, दुर्गा सिंह मुंडा, तेनालीराम मुंडा, विनोद सिंह मुंडा, राजेन मुंडा, संजय मुंडा, मुंगली देवी, बोंगामुनी मुंडा, तोडांग देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे. [wpdiscuz-feedback id="xnm6dqsi56" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//