Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुचाई: पोड़ाडीह में फुटबॉल मैच, 007 क्लब माटकोबेड़ा को हरा कर एमएमसी माटकोबेड़ा बना विजेता

Advertisement
Advertisement
Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के पोड़ाडीह गांव में अनुसूचित जाति कल्याण संस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमएमसी माटकोबेड़ा व 007 क्लब माटकोबेड़ा के बीच खेला गया. इस प्रतियोगिता में एमएमसी माटकोबेड़ा की टीम विजेता बनी. प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता दुखू मछुआ, मुखिया मान सिंह मुंडा, झामुमो नेता धर्मेन्द्र कुमार मुंडा ने पुरस्कार वितरण किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-%e2%80%8b%e2%80%8bmiscreants-duped-two-people-of-parsudih-and-moon-city-worth-63-thousand/">जमशेदपुर

: साइबर बदमाशों ने परसूडीह व मून सिटी के दो लोगों को लगाया 63 हजार का चूना

विजेता को मिला नौ हजार रुपये का नगद पुरस्‍कार

प्रतियोगिता के विजेता एमएमसी माटकोबेड़ा को नौ हजार रुपये, उप विजेता 007 क्लब माटकोबेड़ा को सात हजार व तीसरे स्‍थान पर रहे दुलमी क्लब तमाड़ को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्‍कार दिया गया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना सोय, घनश्याम सोय, राहुल सोय, श्याम चन्द मछुआ, लुदू मछुआ, गणेश मछुआ, कर्मा मछुआ, राजीव मछुआ, अजीत मछुआ आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: विश्वविद्यालयों">https://lagatar.in/lack-of-assistant-teachers-in-universities-jharkhand-is-lagging-behind-in-providing-quality-education/">विश्वविद्यालयों

में सहायक अध्यापकों की कमी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में पिछड़ रहा झारखंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही