Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुचाई: ग्रामीण जलापूर्ति योजना में पीसीसी के ऊपर ही बिछा दी पाइपलाइन

Advertisement
Advertisement
Kharsawan : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कुचाई के मरांगहातु गांव में निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना में ग्रामीणों ने अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण तीन साल बाद भी योजना का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है. योजना के संवेदक पर सरकारी दिशा-निर्देशों को ताक पर रख कर कार्य करने का आरोप लगाया.

http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/kuchai-300x175.jpg"

alt="" width="300" height="175" />योजना स्थल पर नहीं लगाया योजना बोर्ड

ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार व पंप हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा वर्तमान समय में जलापूर्ति के लिये पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है. मरांगहातु के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में देरी करने के साथ-साथ अनियमितता बरतने का भी आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि घरेलू जलापूर्ति के लिये पीसीसी सड़क के ऊपर से ही पाइप बिछाया जा रहा रहा है. ऐसे में यह पाइप अधिक दिनों तक नहीं टिकेगी. ग्रामीणों ने पाइप लाइन बिछाने के कार्य में पारदर्शिता बरतने की मांग की है. योजना स्थल पर योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. ग्रामीण सत्येंद्र कुम्हार ने बताया कि जल्द ही इस मामले पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया जायेगा. बताया गया कि मरांगहातु में बनाये जा रहे वृहद जलापूर्ति योजना में मरांगहातु पंचायत के विभिन्न गांवों के लोगों को लाभ पहुंचेगा. इस योजना से मरांगहातु, कुचाई, रकुचाव, भुरकुंडा, डांगो, रेंगसा, जोबाजंजीर, कोल्हान रेगाडीह, रामायशाल, कुंडियामार्चा आदि गांवों में घरेलू जलापूर्ति होगी. योजना के पूर्ण होने पर गांवों में पेयजल की समस्या का समाधान होगा. इस दौरान मुख्य रुप से सत्येंद्र कुम्हार, शत्रुघ्न सोय, नंदलाल कुम्हार, घनश्याम सोय, साकारी गोप, पोईतु गोप, जांम्बी सोय, गोरा कुम्हार, विवेकानंद सोय, तूला गोप, दीपक तान्ती, चमारु लोहार, रूया सोय आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही