Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंदोलन पर बंटा कुड़मी समाज, जमशेदपुर में बवाल, धारा 144 लागू, पंचायत सचिव का रिजल्ट जारी, 695% बढ़े बेरोजगार समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : कुड़मी समाज को एसटी में और कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर झारखंड की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के खेमाशुली में रविवार को पांचवें दिन रेल चक्का और छठे दिन हाईवे 49 जाम रहा. हालांकि पुरुलिया के पास कुस्तौर में रविवार दोपहर आदिवासी कुड़मी समाज के नेता अजीत कुमार महतो ने रेल रोको आंदोलन वापस लेने की घोषणा की. लेकिन कोटशिला में ट्रैक पर नए सिरे से जाम लगा दिया गया था. जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 में शनिवार को महावीरी झंडे को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार को माहौल और बिगड़ गया. दो गुटों के लोग आमने-सामने आ गए. कुछ लोगों ने पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की. झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लगा दी. घटना की सूचना पाकर एसएसपी, एसडीओ, सिटी एसपी और सभी डीएसपी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मामला शांत कराने का प्रयास किया पर लोग मानने को तैयार नहीं थे. मौके पर जैप और क्यूआरटी पहुंची. इसके बाद लाठी चार्ज और हवाई फायरिंग की गई. इधर, माहौल बिगाड़ने के बाद प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा का आंशिक रिजल्ट जारी कर दिया है. यह भर्ती इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान और कंप्यूटर में हिंदी टंकण अर्हता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2017 के तहत हुई है. जारी रिजल्ट के अनुसार, पंचायत सचिव (ग्रामीण विकास विभाग), नियमित भर्ती के तहत 1517 और बैकलॉग भर्ती के तहत 116 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनि किया गया है. इसमें कुल 1633 अभ्यर्थियों का चयन किया गया गया है. प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में रजिस्टर्ड शिक्षित बेरोजगारों की संख्या में 695% से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है. इसकी पुष्टि झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए आंकड़े कर रहे हैं. वर्ष 2022 में भाजपा विधायक बिरंची नारायण के सवाल पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सदन को बताया था कि वर्ष 2019 में प्रदेश में रजिस्टर्ड शिक्षित बेरोजगारों की कुल संख्या 85122 थी. वहीं, 9 अप्रैल 2023 को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों की मानें तो वर्तमान में प्रदेश में रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या 9,96,032 है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-7.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-6.jpeg"

alt="" width="1329" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-6.jpeg"

alt="" width="1332" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-6.jpeg"

alt="" width="1317" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-5.jpeg"

alt="" width="977" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-6.jpeg"

alt="" width="1600" height="1280" /> [wpse_comments_template],

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही