Search

कुकडु: सिरूम मध्य विद्यालय प्रांगण में शहीद भगत सिंह स्मृति समारोह 2022 का कार्यक्रम संपन्न

Chandil: कुकडु प्रखंड के सिरूम मध्य विद्यालय प्रांगण में शनिवार को शहीद भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से शहीद भगत सिंह स्मृति समारोह 2022 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच निबंध, सामान्य ज्ञान, चित्रांकन, गायन व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार व सभी भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र समिति की ओर से प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें: खूंटी">https://lagatar.in/peg-5-smugglers-arrested-with-opium-worth-rs-10-lakh-rs-2-lakh-and-three-bikes-also-recovered/">खूंटी

: 10 लाख रुपये की अफीम के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, दो लाख रुपये और तीन बाइक भी बरामद

क्रांतिकारियों के संघर्ष पर चर्चा

इस दौरान समिति के अध्यक्ष पप्पू प्रमाणिक ने कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों को याद करते हुए उनके जीवन संघर्ष के बारे में चर्चा करने व यहां के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. अनंत कुमार महतो ने कहा भगत सिंह व उनके साथियों ने जिस तरह के भारत का सपना देखा था वह अधूरा है. इस अवसर पर शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति चांडिल के सचिव आशु देव महतो, परेश महतो, सुशेन चंद्र महतो, आशीष मलिक, कृष्ण महतो, आशु देव महतो, सुनील महतो, कार्तिक गोप,सुमन महतो, सुधीर महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-injured-from-the-scorpio-of-cibs-dsp/">जमशेदपुर:

एसीबी के डीएसपी की स्कॉर्पियो से ठेला वाले दो घायल
[wpdiscuz-feedback id="86q4n4413t" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//