Search

 
 
 

कुकड़ू : अखिल झारखंड प्राथमिक संघ प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडू प्रखंड के बीआरसी केंद्र के समीप गुरुवार को अखिल झारखंड प्राथमिक संघ कुकड़ू प्रखंड इकाई की बैठक हुई. इस बैठक में शिक्षकों ने गहन विचार विमर्श के उपरांत अखिल झारखंड प्राथमिक संघ कुकड़ू प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया. नवगठित कमेटी में खेलराम बेदिया को अध्यक्ष, पप्पू चंद्र प्रामाणिक को सचिव, लक्ष्मण महतो एवं संजीव बनर्जी को उपाध्यक्ष, नूर मोहम्मद मोमिन को संगठन सचिव, त्रिलोचन कुमार एवं बिचनिंद सिंह मुंडा को संयुक्त सचिव, अखिल चंद्र महतो को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार को सह कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं कमल कुमार, चितरंजन महतो, रवींद्र नाथ मछुआ, कृष्ण चंद्र एवं कर्णवीर कुमार को सलाहकार समिति में रखा गया है. नव गठित कमेटी के सदस्यों ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हित में काम करेगा.
इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-excise-department-raided-and-seized-1000-kg-of-java-and-60-liters-of-liquor-one-arrested/">सरायकेला

: उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 1000 किलो जावा एवं 60 लीटर शराब किया जब्त, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही