Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रथम श्रेणी में सबसे कम उम्र में 250 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं कुमार कुशाग्र

  •  कुशाग्र ने अपने तीसरे मैच में ही जड़ा था दोहरा शतक
Ranchi : झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 18 साल की उम्र में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है. 23 अक्टूबर 2004 को बोकारो में जन्मे कुशाग्र को बचपन से ही क्रिकेट का काफी शौक था. जिसे उनके पिता शशिकांत ने बखूबी पहचाना. उन्होंने बेटे के शौक को देखते हुए घर में ही क्रिकेट से जुड़ी किताबों की लाइब्रेरी बनाई. जिसमें ब्रैडमैन से लेकर स्टीव वॉ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की किताबें शामिल थीं. कुशाग्र के पिता अक्सर नेट्स पर जाकर खिलाड़ियों की तकनीक देखते थे, जिसके बाद उसी चीज को किताब से पढ़कर कुशाग्र को प्रैक्टिस कराया करते थे.

सबसे कम उम्र में प्रथम श्रेणी में 250 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

14 मार्च 2022 को नगालैंड के खिलाफ अपने करियर के तीसरे रणजी ट्रॉफी के मैच में ही कुशाग्र ने 269 गेंदों में 266 रन बनाकर इतिहास रच दिया. उस वक्त कुशाग्र की उम्र महज 17 साल 114 दिन की थी. उन्होंने इस सूची में पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ा. मियांदाद ने 17 साल 311 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था. वहीं अपने साथी खिलाड़ी ईशान किशन को भी पछाड़ा. ईशान ने 18 साल 111 दिन की उम्र में रिकॉर्ड बनाया था.
  • फर्स्ट क्लास में कुशाग्र ने 24 फरवरी 2022 को डेब्यू किया था. उन्होंने कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें 56.07 की औसत से 729 रन बनाए हैं.
  • लिस्ट ए में कुशाग्र ने 20 फरवरी 2021 को डेब्यू किया था. अब तक उन्होंने लिस्ट ए में 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 51.50 की औसत 309 रन बनाए हैं.
  • टी20 में कुशाग्र ने 4 नवंबर 2021 को डेब्यू किया था. टी20 में अब तक उन्होंने 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29 रन बनाए हैं.
इसे भी पढ़ें – साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-brother-in-law-killed-brother-in-law-by-stabbing-him-with-a-knife-and-stone/">साहिबगंज

: चाकू व पत्थर से वार कर साढ़ू ने की साढ़ू की हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही