Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरयू राय के पूर्व आप्त सचिव कुमार मनीष और रामगढ़ के कार्यकारी मजिस्ट्रेट राहुल वर्मा का कोरोना से निधन

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की कोरोना संक्रमण से रविवार को मौत हो गई. इनमें राहुल वर्मा और कुमार मनीष शामिल हैं. कुमार मनीष पूर्व मंत्री सरयू राय के पूर्व आप्त सचिव भी थे. वे अभी खेल मंत्री के पीएस थे. उनका इलाज मेदांता में चल रहा था, पर उनकी हालत बिगड़ती चली गई और रविवार को उनकी मृत्यु हो गई. वहीं राहुल वर्मा कार्यकारी मजिस्ट्रेट के पद पर रामगढ़ में पदस्थापित थे. उनका इलाज रिम्स में चल रहा था. वे रामगढ़ जिला में पिछले कई वर्षों से पदस्थापित थे .

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/Rahul.jpg"

alt="" class="wp-image-55177" />
राहुल वर्मा (फाइल फोटो)

राहुल वर्मा बिहार के गया जिला निवासी थे. राज्य प्रशासनिक सेवा के दूसरे बैच के अधिकारी राहुल वर्मा इससे पहले हजारीबाग में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके थे. कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल वर्मा गत 16 अप्रैल को अंतिम बार अपने कार्यालय आए थे. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जिला प्रशासन द्वारा उन्हें रांची रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था. उनके निधन पर रामगढ़ उपायुक्त संदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित जिला के सभी अधिकारी, कर्मी और विभिन्न राजनीतिक संगठन के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

सरयू राय ने ट्वीट कर शोक जताया

सरयू राय खुद भी कोरोना संक्रमित हैं और इलाजरत हैं. ऐसे में उनके पूर्व आप्त सचिव की मृत्यु वाकई चौंकाने वाली है. इससे स्तब्ध होकर ही पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर कुमार मनीष को श्रद्धासुमन अर्पित की है. उन्‍होंने ट्वीट में लिखा है “मेरे पूर्व आप्त सचिव कुमार मनीष कोविड के शिकार हो गये. कर्मठता,प्रतिभा,शिष्टता,कार्य के प्रति समर्पण का अद्भुत सम्मिश्रण था मनीष के व्यक्तित्व में. इस बीच कई गुजरे,आँखें नम हुई,मन उदास हुआ,पर मनीष की विदाई ने रूला दिया,विचलित कर दिया,यह उम्मीद नहीं थी. ईश्वरेच्छा बलवती. ॐ शांति:”

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने सरकार से की अपील

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की है कि कोरोना महामारी में कार्यरत सभी पदाधिकारियों का बीमा करायें. संघ की ओर से आगे कहा गया है कि सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कठिन समय में बिना अपने जान की परवाह किये सरकार द्वारा दिये गए उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. लेकिन स्वयं या परिवार के संक्रमित होने पर उनके चिकित्सा की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जो अत्यंत दुःखद है. संघ सरकार से अपील करता है कि बीमार पदाधिकारियों एवं उनके परिवार के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाय और शीघ्र अनुकंपा के आधार पर परिवार के एक सदस्य की नियुक्ति की जाय.

हाल में हुई इन प्रशासनिक अधिकारियों की मौत

16 अप्रैल
संजीव कुमार भारती अंचल अधिकारी रमना, नमिता नलिनी मिंज एवं उनकी मां

22 अप्रैल
मेघना रूबी कच्छप ,
नुरुल होदा एवं उनकी पत्नी
23 अप्रैल
नवीन सवर्णो , उप सचिव, ग्रामीण विकास

25 अप्रैल
राहुल वर्मा ,कार्यपालक दंडाधिकारी,, रामगढ़
कुमार मनीष,खेल मंत्री, आप्त सचिव (सरयू राय के पूर्व आप्त सचिव).

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही