Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो SDOCM परियोजना के प्रोजेक्ट ऑफिसर बने कुमार सौरभ

Advertisement
Advertisement
Bermo: बेरमो CCL ढोरी क्षेत्र के SDOCM परियोजना का कुमार सौरभ को प्रोजेक्ट ऑफिसर बनाया गया. उन्होंने तत्कालीन PO वीरेंद्र सिंह से चार्ज लिया. बता दें कि सौरभ बरका-सयाल क्षेत्र के बिरसा परियोजना से आए हैं. जबकि पूर्व पीओ वीरेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण अरगड्डा क्षेत्र के सिरका प्रोजेक्ट में किया गया है. सौरभ ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि चालू वित्तीय वर्ष मे एसडीओसीएम प्रोजेक्ट में कोयला उत्पादन का लक्ष्य 16 लाख टन निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें-  PM">https://lagatar.in/on-june-25-pm-modi-will-review-the-light-house-project-team-from-delhi-test-run-begins/93103/">PM

मोदी 25 जून को करेंगे लाइट हाउस प्रोजेक्ट की समीक्षा, दिल्ली से आई टीम, टेस्ट रन शुरू

सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मैन पावर और मशीन का पूरी क्षमता के साथ उपयोग किया जाएगा. इसके साथ ही सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उत्पादन लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा. उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जायेगा. यहां के यूनियन प्रतिनिधि, विस्थापित, ग्रामीण, श्रमिक हो या अधिकारी सभी के सुझाव पर अमल किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/education-department-clerk-accused-of-wifes-murder-was-arrested-by-ranchi-police-from-peg/92680/">रांची

में पत्नी की हत्या का आरोपी शिक्षा विभाग का क्लर्क खूंटी से गिरफ्तार

वेलफेयर कार्य पूरा होगा

उन्होंने कहा कि उत्पादन के साथ-साथ वेलफेयर के कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. सभी मौजूद यूनियन प्रतिनिधियों ने नए परियोजना पदाधिकारी को सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर परियोजना के कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, आरसीएमएस के शाखा अध्यक्ष मुरारी सिंह, सचिव शिवशंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष मुरारी सिंह और एक्सवेशन शाखा के अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुद्दीन मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  थोक">https://lagatar.in/there-is-a-ruckus-in-ruling-parties-to-capture-wholesale-liquor-business/92849/">थोक

शराब कारोबार पर कब्जे के लिए सत्ताधारी दलों में झकझूमर, रांची से दिल्ली तक चल रही लॉबिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही