Search

धनबाद में कुमार विश्वास व कैलाश खेर 23 सितंबर से मचाएंगे धमाल

गोल्फ मैदान में बन रहा सात हजार की क्षमता का पंडाल, कवि-साहित्यकार होंगे सम्मानित

Dhanbad : देश के प्रतिष्ठित कवि कुमार विश्वास व कैलाश खेर के 23-24 सितंबर को धमाल मचाएंगे. धनबाद उनकी आगवानी के लिए तैयार है. कार्यक्रम के लिए गोल्फ मैदान में सात हजार की क्षमता का पंडाल तैयार किया जा रहा है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यह जानकारी हिंदी साहित्य विकास परिषद के अध्यक्ष संजय आनंद ने आयोजन स्थल पर प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि टिकटों की बिक्री 23 सितंबर को दोपहर तक की जाएगी. कार्यक्रम में जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी के साथ जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे. परिषद के सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हिंदी साहित्य विकास परिषद के 44वें स्थापना दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा को लेकर आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में दोनों शीर्ष कलाकारों के साथ स्थानीय कवियों व साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा. पुस्तक का विमोचन भी होगा. प्रेस वार्ता में विक्की भुवानिया, जय प्रकाश अग्रवाल, अभिषेक कुमार और रितेश गुटगुटिया मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp