Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुमारडुंगी : करंट लगने से किसान की मौत

[caption id="attachment_564523" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Majhgaon-Curruent.jpg"

alt="" width="600" height="546" /> मृतक का फाइल फोटो.[/caption]

Majhgaon (Md. Wasi) : गरमा धान की खेती करने के लिए टुलु पम्प चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई है. मामला कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमिरता गांव का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुमिरता गांव निवासी 40 वर्षीय चुलिया तामसोय गरमा के धान रोपने के लिए देशाउली स्थित अपने खेत में गया था. वहां देखा कि खेत में पानी नहीं है. उसने टुलु पंप के माध्यम से पानी पटवन का प्रबंध किया. खेत के अंदर ही टुलु पंप को बिजली से जोड़ने का प्रयास कर रहा था कि वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इधर अचानक घटी इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक को पत्नी सहित दो संतान है.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-caught-with-three-stolen-mobiles-from-tatanagar-station/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन से चोरी की तीन मोबाइल के साथ एक धराया

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही