Search

 
 
 

कुमारडुंगी : कुंटाकाटा गांव में वज्रपात से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कुमारडुंगी प्रखंड के कुंटाकाटा गांव में शुक्रवार को वज्रपात से एक बच्ची की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इनका इलाज सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा है. सुपाई सिंकु (49) एक व्यक्ति के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था, जबकि बच्ची लक्ष्मी हेम्ब्रम (5) वहां खेल रही थी. बताया गया कि खेत से काम करके आने के बाद घर के बाहर सुपाई सिंकु बैठा हुआ था. अचानक वज्रपात हो गई. वज्रपात से बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि सुपाई सिंकु गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने दोनों को गोबर से ढक दिया, ताकि बच सकें. परिवार वालों ने बताया कि इतनी जोरदार वज्रपात हुई कि किसी को भनक तक नहीं लग पाई. कुछ करने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई. सभी ग्रामीण एकजुट होकर स्थानीय सामुदायिक केंद्र ले गए जहां पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सुपाई सिंकु को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही