Search

 
 
 

राष्ट्रपति से मिले कुणाल षाड़ंगी, 6 मामलों पर पहल करने का किया आग्रह

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से झारखंड में धर्मांतरण पर रोक लगाने, महिला आयोग का गठन, नियुक्ति नीति, जमशेदपुर में एम्स का सैटेलाइट सेंटर और हवाई सेवा शुरू करने एवं चाकुलिया-बड़ामारा रेल लाइन जल्द शुरू करने की पहल करने का आग्रह किया.

जमशेदपुर में एम्स का सैटेलाइट सेंटर खोला जाए

कुणाल षाड़ंगी ने राष्ट्रपति से कहा कि नियुक्ति नियमावली नहीं बनने से झारखंड में बेरोजगारी दर 18 फीसदी जा चुकी है. वहीं आये दिन बड़ी संख्या में आदिवासियों का धर्मांतरण कराया जा रहा है. यह काफी चिंता का विषय है. उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि राज्य में 3 साल से महिला आयोग में अध्यक्ष का पद खाली है. महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई नहीं हो रही है. कहा कि जमशेदपुर शहर टीएमएच के भरोसे है. इसलिए वहां एम्स का सैटेलाइट सेंटर खोला जाए, साथ ही धालभूमगढ़ में जल्द एयरपोर्ट स्थल के चयन पर जल्द निर्णय हो. राष्ट्रपति ने कुणाल को सभी विषयों पर विचार करने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें – पुण्यतिथि">https://lagatar.in/justice-lpn-shahdev-remembered-on-his-death-anniversary/">पुण्यतिथि

पर याद किये गये जस्टिस एलपीएन शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही