Ranchi : झामुमो के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी की घर वापसी होने वाली है. कुणाल षांड़गी आज शाम पांच बजे पार्टी कार्यालय, रांची में झामुमो का दामन थामेंगे. कुणाल षाड़ंगी 2014 में जेएमएम की टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और बहरागोड़ा सीट से जीत हासिल की. इसके बाद 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले वो भाजपा में शामिल हो गये. 2019 में कुणाल षाड़ंगी भाजपा से चुनाव लड़े, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा. हाल के दिनों से षाड़ंगी भाजपा से दूरी बना कर चल रहे थे. उनकी नाराजगी उस समय से अधिक बढ़ गयी, जब उन्हें संगठन विस्तार में कोई जगह नहीं दी गयी. [wpse_comments_template]
कुणाल षाड़ंगी की झामुमो में वापसी आज, जमशेदपुर से हो सकते हैं प्रत्याशी
Last Updated: Mar 28, 2024 12:00 AM (IST)