Search

 
 
 

सरेंडर से अब तक किसी केस में कुंदन पाहन को नहीं हुई सजा, 31 में बरी, 2 में ट्रायल

 
  • सरेंडर नक्सली कुंदन पाहन अब तक सभी केस में बरी
  • पुलिस नहीं जुटा सकी सबूत
Vinit Abha Upadhyay Ranchi :  कभी झारखंड के कोल्हान और रांची के सीमावर्ती इलाकों में आतंक का पर्याय रहे टॉप नक्सली कुंदन पाहन को पुलिस अब तक एक भी मामले में सजा नहीं दिला सकी है. वर्ष 2010 से लेकर अब तक, रांची सिविल कोर्ट ने उसके खिलाफ जिन मामलों में फैसला सुनाया है, उनमें पुलिस पर्याप्त साक्ष्य और गवाह पेश नहीं कर पाई. नतीजतन, कोर्ट ने उसे 30 से अधिक मामलों में बरी कर दिया है. इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लेवी वसूली, पुलिस टीम पर हमला, लूटपाट और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर मामले शामिल हैं. कुंदन पाहन एक समय माओइस्ट कम्युनिस्ट सेंटर (MCC) का शीर्ष नक्सली कमांडर था और उस पर झारखंड पुलिस ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. इतना ही नहीं सीमावर्ती राज्यों की पुलिस भी उसके आतंक से परेशान थी. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-security-guard-killed-by-stoning/">धनबाद

: सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से कूचकर हत्या
2017 में किया था आत्मसमर्पण कुंदन पाहन ने झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर वर्ष 2017 में सरेंडर किया था. फिलहाल उसे हजारीबाग ओपन जेल में रखा गया है. अब तक रांची में  उसके खिलाफ दर्ज 33 में से 31 मामलों का निपटारा हो चुका है, जिनमें कोर्ट ने उसे बरी कर दिया. यहां तक कि 5 करोड़ रुपये नकद और 1 किलो सोने की लूट जैसे हाई-प्रोफाइल मामले में भी कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में उसे दोषमुक्त करार दिया है.
कुंदन पाहन के खिलाफ किस-किस केस में कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया है, यह आज हम आपको अपनी इस खबर में बतायेंगे. साथ ही कुंदन पाहन के खिलाफ कौन-कौन से मामले लंबित हैं और कोर्ट में उनकी स्थिति क्या है, इसकी भी जानकारी देंगे.  
 
इन चर्चित मामलों में कुंदन पाहन हो चुका है बरी तमाड़ कांड संख्या 97/2009 बुंडू कांड संख्या 87/2009 बुंडू कांड संख्या 90/2010 बुंडू कांड संख्या 51/2009 बुंडू कांड संख्या 45/2004 बुंडू कांड संख्या 20/2004 अनगड़ा कांड संख्या 91/2014 तमाड़ कांड संख्या 97 /2009 बुंडू कांड संख्या 94/2009 तमाड़ कांड संख्या 51/2014 बुंडू कांड संख्या 23/2004 बुंडू कांड संख्या 88/2009 बुंडू कांड संख्या 68/2004 अनगड़ा कांड संख्या 85/2008 बुंडू कांड संख्या 65/2008 तमाड़ कांड संख्या 69/2014 अड़की कांड संख्या 63/2006 तमाड़ कांड संख्या 44/2008 अनगड़ा कांड संख्या 61/2009 नामकुम थाना में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में भी कोर्ट ने कुंदन पाहन को बरी किया है. धुर्वा थाना में दर्ज कांड संख्या 140/2012 में भी कुंदन पाहन बरी को करार दिया गया है. 5 करोड़ नकद समेत 1 किलो सोने की लूट जैसे चर्चित मामले में भी कुंदन पाहन बरी हो गया है.
 
अब भी चल रहे हैं दो मामले :  पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या का मामला अनगड़ा थाना में दर्ज कांड संख्या 61/2008 (आर्म्स एक्ट)
इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-currently-does-not-have-its-own-helicopter/">झारखंड

पुलिस के पास वर्तमान में नहीं है अपना हेलीकॉप्टर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही