Search

 
 
 

धनबाद में 2 सितंबर से कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ

 

56 देशों के अध्यात्म प्रेमियों का विहंगम योग समागम में होगा जुटान

Dhanbad: सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की 136वीं जयंती पर 8 लेन स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में  5101 कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ 2 से 3 सितंबर तक होगा. महायज्ञ में देश के अलग अलग राज्यों के साथ 56 अन्य देशों के अध्यात्म प्रेमी शामिल होंगे. यह जानकारी शनिवार 26 अगस्त को मेगा कांप्लेक्स में पत्रकार वार्ता आयोजित कर विहंगम योग संत समाज धनबाद इकाई के संयोजक तान सिंह, झारखंड प्रदेश महामंत्री कमलेश श्रीवास्तव एवं वैदिक पुरोहित चंदन सिंह ने संयुक्त रूप से दी. आयोजको ने बताया कि लगभग 1 लाख से अधिक श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे. विशेष श्रद्धालुओं के रहने व खानपान की भी व्यवस्था रहेगी. समागम में लगभग 500 निजी सुरक्षा कर्मी मंडली की ओर से निगरानी करेंगे.  2 सितंबर को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंकित श्वेत ध्वजारोहण एवं आसन प्राणायाम ध्यान, सुबह 8:00 से 9:15 बजे जलपान तथा दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच भंडारा तथा संध्या 5:00 बजे से 6:00 बजे प्राणायाम एवं ध्यान. संध्या 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक संत प्रवश्री विज्ञान देव जी महाराज की दिव्य वाणी जय स्वर्वेद कथा व 3 सितंबर को सुबह 6:00 से 8:00 आसान प्राणायाम एवं ध्यान, प्रातः 10:00 बजे से 1:00 तक 5101 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ, दोपहर 1:00 बजे से 2:00 तक भंडारा व संध्या 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक संत विज्ञान देव जी महाराज की दिव्य वाणी, जय स्वर्वेद कथा रात्रि 8:00 बजे से, सतगुरु आचार्य स्वतंत्र देव जी महाराज की अमृतवाणी रात्रि 9:00 बजे से, 3:00 बजे विहंगम योग का क्रिया कथन ज्ञान की दीक्षा दी जाएगी. इस विहंगम समारोह में श्रद्धालुओं का प्रवेश निशुल्क होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही