Search

 
 
 

बड़ा तालाब में दीप दान कर कुंवर श्रीनाथ शाहदेव जी की 208वीं जयंती मनायी गयी

 
Ranchi : बड़ा तालाब के दक्षिण में स्थित कुंवर श्रीनाथ शाहदेव घाट में आज  पालकोट शाहदेव परिवार के पूर्वज कुंवर श्रीनाथ शाहदेव जी की 208वीं जयंती मनायी गयी.  बता दें कि कुंवर श्रीनाथ शाहदेव ने इस घाट का निर्माण 1845 में कराया, ताकि क्षेत्र के लोग यहां अपने धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रीति रिवाजों का निर्वाह कर सकें. घाट पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ कुंवर श्रीनाथ शाहदेव की स्मृति में जलाशय में दीप दान कर किया गया. इस अवसर पर पालकोट शाहदेव परिवार से लाल महेंद्र नाथ शाहदेव,  हर्षवर्धन नाथ शाहदेव, हेमंत नाथ शाहदेव, समुद्रश्री नाथ शाहदेव, आशुतोष नाथ शाहदेव, कीर्तिमान नाथ शाहदेव,  नागदमनी नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव,बद्री नाथ शाहदेव के साथ अन्य लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/aaaa.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बड़ा तालाब एवं घाट नवल किशोर नाथ शाहदेव ने 1916 में रांची म्युनिसिपालिटी को लीज पर दे दिया था

बताया गया कि बड़ा तालाब का निर्माण अंग्रेजों ने बंदी बनाये गये स्वतंत्रता सैनानियों के द्वारा कराया था. इस क्रम में प्रकाश डाला गया कि निर्माण कार्य कैदियों के द्वारा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्तों के द्वारा किया गया था. इसका एक अलग महत्व है.  जान लें कि रांची बड़ा तालाब एवं घाट को पालकोट शाहदेव परिवार के पूर्वज नवल किशोर नाथ शाहदेव ने 1916 में रांची म्युनिसिपालिटी को लीज पर दे दिया था. नवल किशोर नाथ शाहदेव ने अपने पुरखों द्वारा निर्मित इस प्राचीन बड़ा तालाब एवं घाट के रख रखाव एवं सुरक्षा का जिम्मा रांची म्युनिसिपालिटी को सौंप दिया था. वर्षों से यह घाट उपेक्षित एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था. वर्ष 2021 में इस घाट का पुनरुद्धार रांची नगर निगम द्वारा करवाया गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही