Jamshedpur : ग्रजुऐट कॉलेज फॉर वीमेंस में फिर से सेमेस्टर छह की परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के साथ गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्र आजसू ने बुधवार को ग्रेजुऐट कॉलेज का घेराव किया. 24 सितंबर को हुई जीएसटी की परीक्षा में प्रश्न पत्र में गलत नंबर पैटर्न प्रिंट हो गया था. इसकी जानकारी सभी महाविद्यालयों में केयू ने दे दी थी. अन्य कॉलेजों में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को गलत अंक पैटर्न की जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नया पैटर्न भी बताया गया. लेकिन ग्रेजुएट कॉलेज में परीक्षा देने आए वर्कर्स कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन की और से उन्हें नए प्रश्न पैटर्न की कोई जानकारी नहीं दी गई.
ग्रेजुएट कॉलेज में विद्यार्थियों को नहीं बताया गया केयू का नया प्रश्न पैटर्न, सैकड़ों छात्रों ने घेरा कॉलेज
Last Updated: Sep 29, 2021 12:00 AM (IST)