Search

 
 
 

गरीबी में नहीं मानी हार, रांची के कुश प्रभात कुमार साहू का हुआ इसरो में चयन

 
Ranchi: राजधानी रांची से सटे बुढ़मू प्रखंड निवासी कुश प्रभात कुमार साहू का चयन इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) में सहायक पद पर हुआ है. इस परीक्षा में कुश प्रभात कुमार को ऑल इंडिया रैंक 44 प्राप्त हुआ है. इसे भी पढ़ें -JAC">https://lagatar.in/jharkhand-jac-10th-science-exam-paper-leaked-exam-may-be-cancelled/">JAC

बोर्ड : 10वीं की साइंस परीक्षा का पेपर लीक, रद्द हो सकती परीक्षा

गरीबी में भी नहीं मानी हार

कुश प्रभात कुमार साहू के पिता राम प्रसाद साहू एक किसान हैं और उनकी माता कालेश्वरी देवी एक घरेलू महिला हैं. गरीबी के बावजूद, उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई से समझौता नहीं किया और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया.

इसरो में कार्य करने का सपना

कुश प्रभात कुमार साहू ने सेंचुरियन युनिवर्सिटी ओडिशा से बी-टेक की पढ़ाई की और वहीं उन्हें चंद्रयान और मंगलयान से संबंधित जानकारी मिली. इसके बाद, उन्होंने इसरो में कार्य करने का सपना देखा और इसके लिए कड़ी मेहनत की.

परिवार के लिए गर्व का पल

कुश प्रभात कुमार साहू के चयन से उनके परिवार और समाज में गर्व का पल है. उनके मामा नरेश साहू और राजेश साहू ने उनकी तैयारी में भरपूर मदद की. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-reached-rae-bareli-said-bjp-has-increased-unemployment-by-implementing-gst-demonetization-will-go-to-mahakumbh/">राहुल

गांधी रायबरेली पहुंचे, कहा, भाजपा ने जीएसटी-नोटबंदी लागू कर बेरोजगारी बढ़ाई, महाकुंभ जायेंगे!
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही