Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप, शेयर किया पोस्ट

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर कुशाल टंडन पिछले काफी समय से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए थे. पिछले साल अक्टूबर में ही एक्टर ने रिलेशन कंफर्म किया था और कहा था कि वो प्यार में हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर कुशाल टंडन पिछले काफी समय से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए थे. पिछले साल अक्टूबर में ही एक्टर ने रिलेशन कंफर्म किया था और कहा था कि वो प्यार में हैं. लेकिन हाल ही में कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शिवांगी संग ब्रेकअप का ऐलान कर दिया. लेकिन उसके तुरंत बाद ही एक्टर ने अपने पोस्ट को डिलीट भी कर दिया.

 

Uploaded Image

 

दरअसल शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के ब्रेकअप की खबरें तब उड़ी जब कपल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया. इसी बीच कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक चार स्टोरी शेयर की.

 

इस पोस्ट में उन्होंने शिवांगी संग ब्रेकअप का ऐलान किया. एक्टर ने लिखा- मैं अपने चाहने वाले सभी फैंस को बताना चाहता हूं कि पांच महीने से मैं और शिवांगी साथ में नहीं है .एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'मैं और शिवांगी साथ नहीं है. अब लगभग 5 महीने हो गए हैं. मैं मेरे परिवार का हिस्सा हमेशा रहेगी.' वहीं एक पोस्ट में उन्होंने खुद को सिंगल बताया और एक्ट्रेस के लिए प्यार भेजा.

 

एक्टर ने डिलीट कर दिए पोस्ट 

 

कुशाल ने पहले तो शिवांगी के साथ ब्रेकअप कंफर्म किया. फिर कुछ ही मिनटों में उन्होंने पोस्ट को डिलीट भी कर दिया. लेकिन अब उनके पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

 

आपको बता दें कि शिवांगी कुशाल से 13 साल छोटी हैं. दोनों के बीच की नजदीकियां  टीवी शो बरसातें मौसम प्यार काके सेट से शुरू हुए थी .इसके बाद दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाने लगे. दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें शिवांगी एक्टर को किस करते दिखीं थी. वहीं, मार्च में ही शिवांगी ने कुशाल के बर्थडे पर एक प्यारा पोस्ट किया था. वहीं, हाल ही में हसीना ने अपने बर्थडे मनाया था, लेकिन कुशाल ने कोई पोस्ट नहीं किया था.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही