Search

 
 
 

कुशवाहा समाज एकजुट नहीं, इसलिए कोई भी नहीं देता उचित प्रतिनिधित्व : प्रो जय प्रकाश

 
Ranchi: चुटूपालू में सोमवार को कुशवाहा राजनीतिक मंच के प्रदेश पदाधारियों की बैठक नीलांजय पैलेस सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने की. उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज को एकता के सूत्र में बांधने की आवश्यकता है. झारखंड राज्य में हमारी आबादी करीब 14 प्रतिशत है, लेकिन हम एकजुट नहीं हैं, जिसके कारण कोई भी राजनीतिक दल हमें उचित प्रतिनिधित्व नहीं देता. हम सभी को पंचायत से लेकर संसद तक हर गांव में अपना संगठन मजबूत करने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें -जेसीआई">https://lagatar.in/election-of-new-team-of-jci-ranchi-for-the-year-2025-prateek-becomes-the-president/">जेसीआई

रांची की वर्ष 2025 की नई टीम का चुनाव, प्रतीक बने अध्यक्ष
प्रो वर्मा ने कहा कि कुशवाहा समाज के युवाओं को विशेष प्रशिक्षण देने का प्रावधान बनाया गया है. जिसके तहत एक वर्ष में करीब 20 विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें मुख्य धारा से जुड़कर अपनी हिस्सेदारी लेने के लिए मजबूत बनाया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि मार्च के अंत में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन राजधानी रांची में किया जाएगा. इस मौके पर बोकारो के राजेश महतो, कुमुद कुशवाहा, संजय कुशवाहा, प्रो विवेकानंद कुशवाहा, विकास कुमार, देवेंद्र महतो, राजेश खन्ना, पंचम महतो, अनिल कुमार वर्मा, प्रो मनोज कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, अजय कुमार सिंह, रंजीत कुशवाहा, अजीत सिंह, सतीश कुमार, रामप्रवेश कुशवाहा, अशोक महतो, सुधीर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. संचालन विजय महतो ने किया. इसे भी पढ़ें -SDO">https://lagatar.in/sdo-utkarsh-kumar-inspected-sadar-hospital-gave-many-instructions/">SDO

उत्कर्ष कुमार ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही