Search

 
 
 

BJP ऑफिस के बाहर कुशवाहा समाज का प्रदर्शन, शशिभूषण मेहता को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

 
Ranchi :   झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के अंदर खींचतान की तस्वीरें सामने आने लगी है. एक तरफ पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दो दिवसीय समीक्षा बैठक चल रही है. वहीं दूसरी तरफ कार्यालय के बाहर कुशवाहा समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी कुशवाहा समाज के विधायक शशिभूषण मेहता को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की. भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर वे यह जताने की कोशिश की कि पार्टी में कुशवाहा समाज का प्रतिनिधित्व मजबूत होना चाहिए.

हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के सुर तेज

इधर भाजपा के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि विधायक शशिभूषण मेहता के समर्थकों ने कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया, ताकि पार्टी पर दबाव बनाया जा सके. पार्टी सूत्रों का कहना है कि हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के सुर तेज हो गये हैं. नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर भी खींचतान बढ़ गयी है. इस विरोध-प्रदर्शन ने पार्टी के भीतर नेतृत्व के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी है. भाजपा की समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही