Search

 
 
 

कुवैत अग्निकांड : 45 भारतीयों के शव लेकर भारतीय वायुसेना का विमान कोच्चि एयरपोर्ट पर उतरा

 
Kochi :  कुवैत अग्निकांड में मारे गये 45 भारतीयों के शव लेकर भारतीय वायुसेना (IAF) का विमान आज केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर उतरा. जान लें कि कुवैत के मंगाफ शहर में बहुमंजिली इमारत में लगी भीषण आग में 45 भारतीय नागरिकों की मौत हो गयी थी.                                                                                                                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें भारतीय वायुसेना का सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान भारतीयों के शवों को अपने देश लाने के लिए भेजा गया था,, जो कोच्चि में लैंड हो चुका है.  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कोच्चि इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. जानकारी के अनुसार यहां कुछ शवों को उतारकर विमान शाम 4 बजे के लगभग दिल्ली पहुंचेगा. जानकारी के अनुसार कुवैत अग्निकांड में मृत लोगों में सबसे ज्यादा 23 लोग केरल के नागरिक हैं.  तमिलनाडु के सात, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के 3-3 नागरिक, ओडिशा दो, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, बंगाल, पंजाब और हरियाणा के भी एक-एक नागरिक की मौत हुई है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही