Search

 
 
 

लैब टेक्नोलॉजिस्ट डे: जुटे राज्यभर के करीब 250 लैब टेक्नीशियन

 
Ranchi: माइक्रोस्कोप के आविष्कारक जकारिया जॉनसन के जन्मदिन 15 अप्रैल को उनकी स्मृति में लैब टेक्नोलॉजी दिवस मनाया जाता है. इसी कड़ी में सीसीएल गांधीनगर में ऑल इंडिया मेडिकल लेब्रोटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन और झारखंड मेडिकल लेब्रोटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोशिएशन द्वारा साइंटफिक सेमिनार का आयोजन किया गया. मौके पर राज्यभर के करीब 250 लैब टेक्नीशियन शामिल हुए. वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल गांधीनगर अस्पताल के इंचार्ज डॉ रत्नेश जैन, झासा सदस्य डॉ बिमलेश सिंह, आईएमए के राज्य सचिव डॉ प्रदीप सिंह शामिल हुए. आयोजन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ है.

आयोजन में इनकी रही भूमिका

एआईएमएलटीए के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएम दास, अध्यक्ष रामाशीष सिंह, सचिव राजीव रंजन ने अपनी भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें- BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-high-court-issues-warrant-to-transport-secretary-instructs-ssp-to-present-the-secretary-in-court/">BREAKING:

हाईकोर्ट ने परिवहन सचिव को जारी किया वारंट, SSP को निर्देश-सचिव को अदालत में करें पेश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही