Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रमिक नेता सह झारखंड आंदोलनकारी खगपत महतो की पुण्यतिथि मनी

Advertisement
Advertisement
Bermo : श्रमिक नेता सह झारखंड आंदोलनकारी खगपत महतो की पांचवी पुण्यतिथि 14 दिसंबर को ढ़ोरी स्थित झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन कार्यालय में मनाई गई. फुसरो नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उपाध्यक्ष ने कहा कि खगपत महतो जुझारू श्रमिक नेता के साथ-साथ आंदोलनकारी थे. उनके लिए दीन-दुखियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म था. पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो, श्रमिक नेता सूरज महतो, नरेश महतो और आर उनेश ने कहा कि खगपत महतो हमेशा गरीबों एवं दीन-दुखियों की मदद करते थे. उनके जीवनकाल में उनके दरवाजे से कोई निराश नही लौटा. वे अंतिम समय तक गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे. दिवंगत श्रमिक नेता के जेष्ठ पुत्र बैजनाथ महतो ने उन्हें झारखंड आंदोलनकारी नेता के रूप में याद करते हुए राज्य सरकार से सम्मान देने की मांग की. स्वर्गीय महतो के छोटे पुत्र दीपक महतो ने अतिथियों का स्वागत किया. गरीबों एवं दीन-दुखियों का थे मददगार श्रद्धांजलि देने वालों में धनेश्वर महतो, महेंद्र चौधरी, गोवर्धन रविदास, विश्वनाथ रजवार, जयनाथ मेहता, कैलाश ठाकुर, जवाहर लाल यादव, भीम महतो, भुनेश्वर महतो, महेंद्र सिंह, उमेश कुमार, पिंटू सिंह समेत अन्य शामिल थे. यह भी पढ़ें : इनमोसा">https://lagatar.in/reconstitution-of-inmosa-dhori-area-committee/">इनमोसा

ढ़ोरी एरिया कमेटी का पुनर्गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही