Search

 
 
 

बकाया वेतन को लेकर मजदूर संगठनों ने एचइसी मुख्यालय घेरा, की नारेबाजी

 
Ranchi:  बकाया वेतन भुगतान को लेकर मजदूर संगठनों ने एचईसी मुख्यालय का घेराव किया. जमकर नारेबाजी की. बुधवार को एचइसी के दो मजदूर संगठनों ने बकाया वेतन के भुगतान को लेकर मुख्यालय का घेराव किया. हटिया मजदूर यूनियन ने दोपहर में तो एचइसी मजदूर संघ ने शाम में घेराव किया. दोनों संगठनों से सैकड़ों मजदूर घेराव में शामिल हुए. घेराव के दौरान ये लोग भ्रष्ट प्रबंधन कुर्सी छोड़ो, भ्रष्ट प्रबंधन होश में आओ, मजदूर एकता जिंदाबाद, प्रबंधन वेतन का भुगतान करो आदि नारे लगा रहे थे. इनकी मांग है कि नीलांचल इस्पात से एचईसी को 28 करोड़ रुपये आया है. प्रबंधन इस पैसे से बकाये वेतन का भुगतान करे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/hec1.jpg"

alt="" width="1600" height="721" />

आगे आंदोलन और भी उग्र होगा

एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर ने कहा कि प्रबंधन अविलंब मजदूरों के साथ वार्ता कर वेतन का भुगतान नहीं करता है तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा. प्रबंधन को हमें 5 महीने का वेतन भुगतान करना पड़ेगा. वहीं विकास तिवारी ने कहा कि एसी कमरे में बैठकर अधिकारियों द्वारा हम मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. आज पैसा आया हुआ है. फिर भी प्रबंधन मजदूरों के बकाया वेतन का भुगतान नहीं कर रहा है. हमारा भविष्य अंधकार में है.

जो भी यूनियन मजदूरों के हक के लिए लड़ेगी, उसका साथ हम देंगे

हटिया मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि जब तक प्रबंधन सभी यूनियन के साथ सामूहिक बैठक कर वेतन भुगतान नहीं करेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. जो भी यूनियन मजदूरों के हक के लिए लड़ेगी, उसका साथ हम देंगे. इसे भी पढ़ें- नल">https://lagatar.in/take-cooperation-of-villagers-in-providing-water-from-tap-mithilesh-thakur/">नल

से जल उपलब्ध कराने में ग्रामीणों का सहयोग लें : मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही