Search

 
 
 

Simdega News: हैदराबाद में काम करने गया मजदूर लापता, कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज

कोलेबिरा थाना क्षेत्र के भंवर पहाड़ गांव निवासी दुर्गा सिंह के हैदराबाद में रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है.
 

Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के भंवर पहाड़ गांव निवासी दुर्गा सिंह के हैदराबाद में रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उनकी पत्नी सुधनी देवी ने कोलेबिरा थाना में लिखित आवेदन देकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए खोजबीन की मांग की है.

 

आवेदन के अनुसार, दुर्गा सिंह 22 जून 2026 को गांव के अन्य मजदूरों छोटे सिंह, बाजु सिंह और तेथेराम सिंह के साथ रोजगार के लिए हैदराबाद स्थित एक निजी इंफ्रा कंपनी में काम करने गए थे. सभी लोग 24 जून को हैदराबाद पहुंच गए. साथियों ने बताया कि वहां पहुंचने के बाद सभी आवश्यक सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे. इसी दौरान दुर्गा सिंह उनसे अलग हो गए और फिर वापस नहीं लौटे.

 

साथियों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है.

 

पत्नी सुधनी देवी ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर पुलिस से जल्द से जल्द पति का पता लगाने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही