Search

 
 
 

सांसद की पहल पर मुंबई से चंदवा लाया जा रहा मजदूर का शव

 
  • ग्रामीण ने सांसद को दी थी जानकारी, सांसद ने डीसी को फोन कर शव मंगवाने का किया था आग्रह
  • मजदूरी करने मुंबई गया था विष्णु उरांव, सेरक गांव का था रहने वाला
Chandwa : मजदूरी करने मुंबई गया चंदवा प्रखंड के सेरक पंचायत निवासी विष्णु उरांव का निधन हो गया. निधन के बाद परिजनों को उनके पार्थिव शरीर को गांव लाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. परिजन आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं थे कि वे विष्णु का शव गांव ला सकें. उन्होंने इसकी जानकारी गांव के ही भाजपा नेता सुकु उरांव को दी. सुकु उरांव ने इस संबंध में चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह को जानकारी देते हुए पार्थिव शरीर को चंदवा लाने के लिए पहल करने की गुहार लगायी थी. सांसद ने लातेहार डीसी से इस संबंध में वार्ता की और विष्णु जिसके यहां काम करता था उसके ठेकेदार से बात की. समन्वय बैठाकर उसके शव को एंबुलेंस के माध्यम से चंदवा लाने की व्यवस्था की गई. सांसद की इस पहल के लिए विष्णु के परिजनों ने सांसद सुनील सिंह के प्रति आभार जताया है. सांसद ने कहा कि आगे भी विष्णु के परिजनों को नियम संगत मदद करवाने की पहल करूंगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-station-diary-was-not-found-in-the-police-station-during-the-surprise-inspection-of-dig-sunil-bhaskar-sp-said-action-will-be-taken/">हजारीबाग

: डीआईजी सुनील भास्कर के औचक निरीक्षण में थाना में नहीं मिली थी स्टेशन डायरी, एसपी बोले- होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही