Search

 
 
 

बोकारो: मजदूरों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण - टिकेश्वर

 
  Kathara (Bokaro): अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष सह कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य टिकेश्वर सिंह अपनी टीम के साथ सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं एवं कॉलोनियों का निरीक्षण किया. उनके साथ सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य रामेश्वर कुमार मंडल, विशाल कुमार, मुकेश कुमार, जीसीसी सदस्य सह सीसीएल सीकेएस अध्यक्ष मनोज रजक, सीसीएल सीकेएस केंद्रीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो मौजूद थे. कथारा वाटर फिल्टर प्लांट, कथारा वाशरी कैंटीन, कथारा चार नंबर एवं गायत्री कॉलोनी आदि स्थान का निरीक्षण करने के बाद टिकेश्वर सिंह ने असैनिक विभाग के कार्य प्रणाली एवं पद्धति पर नाराजगी व्यक्त की. कहा कि कोल इंडिया की सहायक कंपनियों में कार्यरत मजदूर को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि बीएंडके एवं कथारा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सभी वाटर फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट काफी ज्यादा एवं पुराने हो चुके हैं. मजदूरों को पानी में एलएम डालकर पानी सप्लाई की जा रही है. वहीं कॉलोनियों में ड्रेन, गार्बेज, शौचालय, सड़क व आवासों की स्थिति काफी खराब एवं दयनीय दिखी.
इसे भी पढ़ें - RDCA">https://lagatar.in/40-fruit-trees-planted-in-ihm-on-world-environment-day/">RDCA

वीमेंस प्रीमियर लीगः RDCA ग्रीन ने RDCA येलो को हराया

मजदूरों को सुविधाएं देने के लिए प्रबंधन गंभीरः संजय सिंह

टिकेश्वर सिंह ने कहा कि ऐसी स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि असैनिक विभाग पूरी तरह से अपने कार्यों की गुणवत्ता पर अमल नहीं करता है. कहा पानी सहित अन्य खामियों की रिपोर्ट तैयार कर कोल इंडिया व सीसीएल प्रबंधन को सौंपा जाएगा. वहीं सभी फिल्टर प्लांट को अपग्रेड एवं नई तकनीकी के साथ बनाने के लिए कोल इंडिया के डीपी को विभागीय पत्राचार करूंगा. जिन मजदूरों की कड़ी मेहनत की बदलते कोल इंडिया प्रतिष्ठान मुनाफे की तरफ अग्रेषित होता आ रहा है. उस प्रतिष्ठान से जुड़े मजदूर शुद्ध पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता. मौके पर मौजूद स्टाफ अफसर सिविल संजय कुमार सिंह ने वेलफेयर सदस्यों को भरोसा दिलाया कि मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रबंधन गंभीर है. कॉलोनियों व मजदूर कार्य स्थलों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं तैयार हो चुकी है. बहुत जल्द ही पानी एवं अन्य समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा. इस मौके पर प्रबंधन की ओर से एसओपी जयंत कुमार, सूर्य प्रताप सिंह सहित श्रमिक नेता राजीव कुमार पांडे, एमएन सिंह, मो फिरोज अहमद, प्रदीप मोदक आदि लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- पल्ली">https://lagatar.in/parish-priest-anand-david-khalkho-appointed-vicar-general/">पल्ली

पुरोहित आनंद डेविड खलखो विकार जनरल नियुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही