Chandwa : जनसाहस संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को बालूमाथ स्थित होटल लोटस हर्ट में प्रवासी मजदूरों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें श्रम अधीक्षक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार, श्रमिक मित्र बालूमाथ, बरियातू और चंदवा प्रखंड के मुखिया एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए. मौके पर श्रम अधीक्षक (लक्ष्मी कुमारी) ने कहा कि जागरुकता के अभाव में मजदूर लाभ से वंचित रह जाते हैं. मजदूर अपना निबंधन श्रम विभाग में करवाएंगे तो उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका समाधान किया जा सकेगा. साथ ही मानव तस्करी, बंधुवा मजदूरी, बाल मजदूरी पर चर्चा करते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं का निवारण सरकार की न्यायिक विभाग DLSA और जनसाहस मिलकर कर सकती है. इसे भी पढ़ें : आरबीआई">https://lagatar.in/in-the-eyes-of-rbi-governor-raghuram-rajan-rahul-gandhi-is-not-pappu-he-is-a-smart-person/">आरबीआई
के गवर्नर रहे रघुराम राजन की नजर में राहुल गांधी पप्पू नहीं… एक स्मार्ट व्यक्ति हैं… मौके पर डालसा के सचिव स्वाती विजय उपाध्याय ने डालसा के द्वारा मिलने वाली फ्री कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि न्यायिक संस्था डालसा से लोग किसी भी तरह की कानूनी समस्या तथा समाधान के लिए मदद ले सकते हैं. श्रम अधीक्षक ने बताया कि जनसाहस की टीम श्रमिक मित्रों और पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक बीओसी डब्लू कार्ड बनवाने में मदद करें. मौके पर कार्यक्रम में MRC के राज्य समन्वयक श्वेता गुड़िया, लातेहार MRC टीम के जिला समन्वयक अमित बाड़ा के साथ लातेहार की पूरी टीम मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-womens-commission-chairperson-swati-maliwal-misbehaved-dragged-by-car/">दिल्ली
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल के साथ बदसलूकी, कार से घसीटा [wpse_comments_template]
श्रम विभाग में निबंधन कराएं मजदूर, मिलेगी कई प्रकार की मदद: श्रम अधीक्षक

Leave a Comment