Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित अपर श्रमायुक्त के कार्यालय की ओर से श्रम अधीक्षक ने पूर्वी सिंहभूम की नौ छोटी इकाइयों में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी के भुगतान के लिए पत्र लिखा है. यह पत्र कोल्हान प्रमंडल के भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष कृष्णा सिंह की ओर से की गई शिकायत के आधार पर लिखी गई है. जिन इकाइयों को यह पत्र भेजा गया है उनमें मुसाबनी की आरती फ्यूल सेंटर, बाबा ऑटो मोबाइल, इंडियन गैस इंडियन ऑयल, भारत बिल पे, डुमरिया की मेरिया शिवशक्ति फ्यूल सेंटर, घाटशिला के कुंभारी पंप, मउभंडार के कॉपर फ्यूल और जमशेदपुर का कर्नेल होटल शामिल हैं.
श्रम अधीक्षक ने पूर्वी सिंहभूम के नौ इकाइयों को न्यूनतम मजदूरी भुगतान के लिए दिया निर्देश, कहा-16 अगस्त तक करें सूचित
Last Updated: Aug 26, 2021 12:00 AM (IST)