Search

कोरोना से बचाव के लिए मजदूरों को किया जा रहा जागरूक

Palamu: ग्रामीण विकास विभाग की पहल पर सोशल ऑडिट यूनिट के माध्यम से कोविड 19 महामारी से बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. विभाग की ओर से 8000 लोगों को प्रशिक्षित किया जाना है. इस प्रक्रिया में सोशल ऑडिट यूनिट की ओर से पलामू प्रमंडल में 500 के करीब लोगों को मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित करने का काम किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण झारखंड में फैल रहे संक्रमण के खतरे के प्रति लोगों को आगाह करना है. बता दें की सोशल ऑडिट के क्रम में हर गांव में मजदूर मंच का गठन किया गया है. इन तक संदेश पहुंचाने के लिए मजदूरों के बीच से ही चुने गए 8000 ग्राम स्रोत सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है.

पलामू जिले के चार प्रखंड के ग्रामीणों को दी गई जानकारी

ग्रामीण विकास विभाग के सोशल ऑडिट यूनिट के माध्यम से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके लिये पलामू जिले के हरिहरगंज, पिपरा और मनातू प्रखंड के सभी पंचायतों के ग्राम स्रोत व्यक्ति (गांव में उत्प्रेरक) , मनरेगा मजदूर मंच, समाजसेवी, युवाओं आदि को वर्चुवल माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

कोरोना से बचाव के लिए वर्चुवल प्रशिक्षण

सोशल ऑडिट के पलामू के डीआरपी आश्रिता तिर्की के द्वारा वर्चुवल प्रशिक्षण की शुरूआत की गई. प्रशिक्ष्ण में उन्होंने बताया कि कोविड-19 क्या है और इस से कैसे बचाव किया जा सकता है. अगर हमें कोविड संक्रमण से बचना है तो खुद को और अपने गांव के लोगों को जागरूकता लानी होगी. इसी मकसद से मनरेगा मजदूरों को भी कोरोना से बचाव के लिये जागरूक किया जा रहा है. एसआरपी जेम्स ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि कोविड-19 होने पर हिम्मत नहीं हारना चाहिए. सरकारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कर हम संक्रमण से दूर रह सकते हैं. कोरोना केवल वैक्सीन लेने से ठीक नहीं होगा, इसके लिए पर्याप्त भोजन की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-said-official-figure-death-is-not-hiding-4838-74-chief-told-us-480-people-have-died/68876/">हेमंत

सोरेन ने कहा – नहीं छिपा रहे आंकड़े, मौत का सरकारी आंकड़ा 4838 है, हमसे 74 मुखिया ने कहा- 480 लोगों की हुई है मौत

एसटीटी वीरेंद्र पासवान सभी उत्प्रेरकों से गांव में कोरोना का टीका लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने को कहा गया है. भारत ज्ञान विज्ञान समिति के परवेज आलम ने बताया कि अभी के समय में तीन लेयर का मास्क पहना बहुत जरुरी है. वर्चुवल प्रशिक्षण में सोशल ऑडिट यूनिट से पलामू DRP आश्रिता तिर्की, जय वर्मा, BRP WD सुधीर कुमार सिंह, BRP-FC मनोज कुमार चौधरी, श्याम बिहारी दास सुशील एक्का सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//