Search

हजारीबाग: कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों का अभाव

Hazaribagh: उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में संचालित विभिन्न शिक्षण कोचिंग संस्थानों में आवश्यक मानकों यथा अग्नि सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास द्वार, वेंटिलेशन, बिजली की व्यवस्था की जांच के लिए उपायुक्त के द्वारा छह सदस्यीय जांच दल गठित की गई थी. गत दिन हुए निरीक्षण में जांच कमेटी द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में ज्यादातर कोचिंग संस्थानों में आवश्यक मानकों का अभाव पाया गया था. इस पर उपायुक्त ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वैसे सभी कोचिंग संस्थान जो तय मानकों को पूरा नहीं करते है वें कोचिंग का संचालन नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन के द्वारा जारी निर्देशो का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों के संचालकों पर कड़ी कारवाई की जायेगी. गौरतलब है कि गुरुवार को शहरी क्षेत्र के 12 कोचिंग संस्थानों तथा सभी प्रखंडों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उपरोक्त वर्णित बिंदुओं को लेकर जांच की गई थी, जिसपर ज्यादातर कोचिंग संस्थानो ने सुरक्षा मानकों को पूर्ण नहीं करने के मामले पाए गए थे. इसे भी पढ़ें - Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-robber-gangs-also-started-committing-cyber-crimes-made-upi-a-new-way-robbery/">Kiriburu

: लुटेरा गिरोह भी करने लगे साइबर अपराध, यूपीआई को बनाया लूट का नया तरीका
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//