Search

 
 
 

Dhanbad News: बिना लाइसेंस के बनाया जा रहा था लड्डू, गोदाम से भारी मात्रा में बेसन जब्त

Dhanbad News: त्योहारों के दौरान बाजार में मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में मिठाइयों को तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, रंग और स्वच्छता के मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है. झरिया के इस गोदाम में हुई कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है.
 
गोदाम में जब्त लड्डू

Dhanbad News: त्योहारों में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच लोगों की सेहत से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. धनबाद के झरिया स्थित इंदिरा चौक में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को एक गोदाम में औचक छापेमारी कर भारी मात्रा में तैयार मोतीचूर के लड्डू और कई बोरी बेसन जब्त किए. विभाग के अनुसार गोदाम बिना लाइसेंस संचालित किया जा रहा था. वहीं तैयार लड्डुओं में प्रतिबंधित रंग के इस्तेमाल की आशंका भी जताई गई है. इस कार्रवाई के बाद मिठाइयों की गुणवत्ता और उनकी तैयारी में अपनाए जा रहे मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने इंदिरा चौक स्थित कांटा घर के नीचे संचालित गोदाम की जांच की. इस दौरान मौके से बड़ी मात्रा में तैयार मोतीचूर के लड्डू और बेसन की कई बोरियां बरामद की गईं. गोदाम में लड्डू बनाने का काम बिना लाइसेंस किया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/sir-in-uttar-pradesh-up-ceo-admits-software-removed-85854-voter-names-without-cause

https://lagatar.in/union-home-secretary-has-offered-an-unconditional-apology-regarding-internet-shutdown

यहां तैयार किए जाने वाले लड्डू जगदम्बा ब्रांड के नाम पर धनबाद जिले में बेचे जा रहे थे. हालांकि मिठाइयों में प्रतिबंधित रंग के इस्तेमाल और उनकी गुणवत्ता को लेकर अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है. विभाग द्वारा जब्त सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

त्योहारों के दौरान बाजार में मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में मिठाइयों को तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, रंग और स्वच्छता के मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है. झरिया के इस गोदाम में हुई कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है. नमूनों की जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि लड्डुओं में प्रतिबंधित रंग का इस्तेमाल किया गया था या नहीं और मिठाइयां निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरी उतरती हैं या नहीं.

 

त्योहारों में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना खाद्य सुरक्षा विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है. ऐसे में विभाग की इस कार्रवाई को मिलावटी और मानकों के विपरीत तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों पर निगरानी के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही