Search

 
 
 

LAGATAR BREAKING : हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल बेल नहीं, मंगलवार को फिर होगी सुनवाई

 
Ranchi/Delhi : लैंड स्कैम के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है. शुक्रवार को इडी की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका. जिसके बाद कोर्ट ने ईडी को मंगलवार तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें -केजरीवाल">https://lagatar.in/maliwal-recorded-statement-in-tis-hazari-court-in-case-of-assault-at-kejriwals-residence/">केजरीवाल

के आवास पर मारपीट मामले में तीस हजारी कोर्ट में मालीवाल ने बयान दर्ज कराया

न्यायाधीश जस्टिस  संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनवाई की

हेमंत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस  संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनवाई की. उनकी ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड प्रज्ञा सिंह बघेल ने बहस की. दअरसल हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत में एसएलपी दाखिल की है. दरअसल हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया गया था. झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी. सुप्रीम कोर्ट में अब अंतरिम जमानत पर मंगलवार को सुनवाई होगी. जिसमें सबको इंतजार है कि कोर्ट क्या फैसला सुनाता है. इसे भी पढ़ें - चेशायर">https://lagatar.in/hearing-completed-in-jharkhand-high-court-on-the-bail-of-former-dc-chhavi-ranjan-in-the-case-related-to-cheshire-home-road-land/">चेशायर

होम रोड की जमीन से जुड़े केस में पूर्व DC छवि रंजन की बेल पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही