Search

 
 
 

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 994 रुपये बढ़े, रेस्टोरेंट में खाना, चाय, पकौड़े व समोसे महंगे

Lagatar Desk : पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के साथ ही केंद्र सरकार ने आज (एक मई) से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. 994 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 3250 रुपये में मिलेगा.
 

Lagatar News Desk : पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के साथ ही केंद्र सरकार ने आज (एक मई) से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. 994 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 3250 रुपये में मिलेगा. 

 

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी का असर शादी-विवाह की पार्टियों से लेकर रेस्टूरेंट में खाने की कीमतों पर पड़ेगा. इसके अलावा फुटपाथ पर चाय-पकौड़े व समोसे भी महंगे होंगे. कुछ दिन पहले ही जब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी, तब सबने कीमत बढ़ायी थी.

 

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 47.5 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 8120 रुपये में मिलेगा. इसमें 2485 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पांच किलो के एफटीएल सिलेंडर का नया कनेक्शन अब 1803 रुपये में मिलेगा, जबकि इसे रिफिल कराने की कीमत 859 रुपया हो गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही