Search

 
 
 

Lagatar Exclusive: पारस अस्पताल में लालू रीनल सॉफ्ट डाइट पर,फिलहाल हालत स्थिर

 
Patna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सीढ़ियों से फिसलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है. उनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा है. गौरतलब है कि सोमवार को सुबह 3:30 बजे उन्हें पारस अस्पताल में एडमिट किया गया था. जहां उनका इलाज स्पेशल डॉक्टरों की टीम कर रही है. फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है. हालांकि लालू को एम्स शिफ्ट किए जाने पर भी विचार चल रहा है. इसे भी पढ़ें - निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-pooja-singhal-case-ed-filed-a-chargesheet-of-about-5000-pages-ed-team-reached-the-court-with-2-boxes/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल केस : ED ने दायर की लगभग 5000 पन्नों की चार्जशीट, 2 बक्से लेकर कोर्ट पहुंची थी ED की टीम

रीनल सॉफ्ट डाइट में दिया गया ये खाना

लालू को दोपहर के भोजन में रीनल सॉफ्ट डाइट दिया गया है. इस डाइट में खिचड़ी, नेनुआ की सब्जी और दही दिया गया है. लालू प्रसाद यादव की किडनी फोर्थ यानी लास्ट स्टेज में है. साथ ही उन्हें हृदय संबंधी समस्या भी है. ब्लड प्रेशर, किडनी में स्टोन समेत कई अन्य बीमारियां भी उन्हें हैं. [caption id="attachment_349045" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/lalu1.jpg"

alt="Lagatar Exclusive: पारस अस्पताल में लालू रीनल सॉफ्ट डाइट पर,फिलहाल हालत स्थिर" width="600" height="400" /> पटना के पारस अस्पताल मेंं इलाजरत लालू यादव की तस्वीर[/caption]

दिल्ली ले जाने को लेकर किया जा रहा विचार

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्‍ली ले जाया जा सकता है. लालू यादव का शुगर लेवल बढ़ा हुआ है. लेकिन तबीयत स्थिर बतायी जा रही है. इसको लेकर तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत परिवार के तमाम सदस्य राय मशवरा कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है. बेटी रोहिणी ने तस्वीर शेयर कर कहा- मेरे हीरो, मेरा सपोर्ट पापा     वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता की भावुक करने देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें लालू काफी कमजोर और बीमार लग रहे हैं. उनके चेहरे पर बाइपैप जैसा यंत्र भी लगा हुआ है. रोहिणी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि पापा उनके लिये हीरो की तरह हैं, जिनके जल्द ठीक होने की वह कामना करती हैं. मेरे हीरो, मेरा सपोर्ट पापा. जल्द ठीक हो जाइए. वह और मीसा भारती वीडियो कॉल के जरिये पिता लालू यादव को देख रही हैं, इसमें वह भावुक दिख रही हैं. फोटो के साथ रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा, हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति! इसे भी पढ़ें - 18">https://lagatar.in/rajya-sabha-mps-aditya-sahu-mahua-maji-khiru-mahato-take-oath-on-july-18/">18

जुलाई को शपथ लेंगे राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, महुआ माजी और खीरू महतो
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही