Search

 
 
 

Lagatar Exclusive : कौन होंगे झारखंड के नये DGP, जानें किन छह अफसरों के नाम UPSC को भेजे गये

 
Saurav Singh Ranchi : झारखंड के वर्तमान डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल फरवरी 2023 में खत्म हो रहा हैं. जिसके बाद नये डीजीपी पदभार संभालेंगे. झारखंड के नये डीजीपी आखिर कौन बनेंगे, इसकी लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक गृह विभाग ने झारखंड पुलिस के छह आईपीएस अधिकारियों की सूची यूपीएससी (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) को भेज दी है. जिनमें एसएन प्रधान, अजय कुमार सिंह, अनिल पालटा , अनुराग गुप्ता, प्रशांत सिंह और आरके मलिक का नाम शामिल है. (झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">(झारखंड

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ) 
इसे भी पढ़ें - CPI">https://lagatar.in/cpi-mp-vishwam-told-the-supreme-court-if-the-word-socialism-secular-is-removed-from-the-constitution-then-there-will-be-freedom-to-seek-votes-in-the-name-of-religion/">CPI

सांसद विश्वम ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, संविधान से समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष शब्द हटा, तो धर्म के नाम पर वोट मांगने की छूट मिल जायेगी

जानें कौन छह अधिकारी हैं जिनका नाम यूपीएससी को भेजा गया

दरअसल, डीजीपी की नियुक्ति के लिए सरकार कम से कम 5 नाम की अनुशंसा यूपीएससी से करती है. यूपीएससी इनमें से 3 नाम सरकार को बताती है और उनमें से किसी एक को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया जाता है. जिन छह अधिकारियों का नाम यूपीएससी को भेजा गया है उनमें एसएन प्रधान हैं. जो सेंट्रल डेप्युटेशन पर हैं और एनसीआरबी के महानिदेशक हैं. वहीं, अजय कुमार सिंह डीजी झारखंड पुलिस हाउसिंग है. अनुराग गुप्ता डीजी ट्रेनिंग हैं. अनिल पालटा डीजी रेल है. प्रशांत सिंह एडीजी जैप हैं आरके मलिक एडीजी वायरलेस हैं. इसे भी पढ़ें - मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-the-doctor-removed-both-the-kidneys-of-the-woman-the-patients-condition-deteriorated-the-accused-doctor-absconded/">मुजफ्फरपुर

: झोलाछाप डॉक्टर ने महिला की दोनों किडनी निकाली, मरीज की हालत बिगड़ी, आरोपी डॉक्टर फरार

नीरज सिन्हा को मिला है एक साल का सेवा विस्तार

बता दें कि वर्तमान डीजीपी नीरज सिन्हा 11 फरवरी 2023 तक पद पर बने रहेंगे. इसकी अधिसूचना पिछले साल जारी कर दी गई थी. जिसमें कहा गया था कि डीजीपी बनने की तिथि से अगले दो साल तक वे पद पर रहेंगे. उन्हें इसी साल 12 फरवरी को डीजीपी बनाया गया था. वे 31 जनवरी 2022 में रिटायर होने वाले थे. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2018 के आदेश का हवाला दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि डीजीपी, केंद्रीय कैबिनेट सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों का कार्यकाल दो साल का होगा. इसे भी पढ़ें - कश्‍मीर">https://lagatar.in/kashmir-dispute-50-thousand-fine-on-petition-seeking-implementation-of-manmohan-musharraf-formula-in-supreme-court/">कश्‍मीर

विवाद : सुप्रीम कोर्ट में दायर मनमोहन-मुशर्रफ फॉर्म्‍युला लागू करने की मांग वाली याचिका पर 50 हजार का जुर्माना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही