Search

 
 
 

Lagatar Exclusive : सांसद निशिकांत ने जिसे सिर्फ भार्गव कहा, कहीं वह पुनीत भार्गव तो नहीं ! जिसके नाम हैं कई भूखंड

 
Ranchi : सासंद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट">https://twitter.com/nishikant_dubey">ट्वीट

( Tweet ) किया. जिसमें उन्होंने किसी भार्गव (Bhargava )का जिक्र किया है. उन्होंने कहा है कि उसके नाम पर बेनामी जमीन रजिस्टर(land register) करायी गयी है. हालांकि उन्होंने इस ट्वीट में भार्गव का पूरा नाम नहीं बताया है, लेकिन इस ट्वीट के बाद रांची (Ranchi )  के जमीन कारोबारियों और बड़े बिल्डरों (builders)  में रांची के एक चर्चित भूखंड को लेकर फिर से चर्चा होने लगी है. ऐसे कयास लगाया जा रहा हैं कि निशिकांत दुबे ने अपनी ट्वीट में इशारों-इशारों में जिस जमीन का जिक्र किया है. वह कहीं बरियातू के चेशायर होम रोड (Cheshire Home Road) में तो स्थित नहीं है. और जिस भार्गव का नाम उन्होंने ट्वीट में लिखा है कहीं वह पुनीत भार्गव (Puneet Bhargava)  तो नहीं हैं. जिसके नाम पर रांची के अलग- अलग इलाकों में कई भू-खंड ख़रीदे गये हैं. वैसे बता दें कि प्रेम प्रकाश ( Prem Prakash ) और पुनीत भार्गव दोनों ही बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं. ( झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की राजनीति से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
) इसे भी पढ़ें - मानसून">https://lagatar.in/monsoon-disappointed-today-did-not-knock-in-kerala-meteorological-department-gave-new-date/">मानसून

ने आज निराश किया,केरल में दस्तक नहीं दी, मौसम विभाग ने दी नयी तारीख

सांसद निशिकांत दुबे  का ट्वीट 

सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया है. अपनी ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि "प्रेम भइया का कारनामा रांची में राज्य सरकार के सरकारी गजट में प्रकाशित सरकारी ज़मीन,जिस पर विजिलेंस की जांच चल रही हो,उस ज़मीन को प्राइवेट बनाकर,जांच हटाकर किसी भार्गव के नाम पर बेनामी रजिस्टर कराया,फिर अग्रवाल भैया से मोटा रकम लेकर बेचा,पार्टनर राजा से रंक तक, भष्टाचार का रसूख़` इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-heroin-worth-1-crore-recovered-narcotics-department-arrested-2-accused/">पटना

: 1 करोड़ की हेरोइन बरामद, नारकोटिक्स विभाग ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

झारखंड-बंगाल के एक बड़े बिल्डर को बेचीं गई 

पुनीत भार्गव के नाम से खरीदी गई जमीन झारखंड-बंगाल के एक बड़े बिल्डर को बेचीं गई है. उस बिल्डर का रांची के लालपुर, बूटी रोड और कांके रोड में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं. सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि जिस जमीन की खरीद बिक्री मात्र 9 करोड़ रुपये दिखाया गया उसका मार्किट वैल्यू लगभग 18 करोड़ रुपये है. यानि कि दोगुना. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या प्रेम प्रकाश, पुनीत भार्गव के जरिये अपनी काली कमाई जमीन के धंधे में इन्वेस्ट कर ब्लैक मनी को व्हाइट मनी बनाने में इस्तेमाल करता था. अगली किस्त में पढ़ें- पुनीत भार्गव ने जिस जमीन को बेचा उसके तीन दावेदार इसे भी पढ़ें - राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-sports-scam-case-cbi-raid-continues-for-second-day/">राष्ट्रीय

खेल घोटाला मामला : दूसरे दिन भी सीबीआई की छापेमारी जारी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही